कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण में कमी देखने को मिली है

सऊदी में कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण में कमी देखने को मिली है। इसी का नतीजा है कि निवासी सरकार के द्वारा कोरोना के नियमों में दिए गए सहूलियत का आनंद उठा पा रहे हैं। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सऊदी में बुधवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55 नए संक्रमण दर्ज़ किए गए हैं।

कुल 537,418 संक्रमित ठीक हुए हैं

गौरतलब यह लगातार दूसरा दिन था जब संक्रमण के मामले 50 से ज्यादा थे। फिलहाल संक्रमण 50 के ही आसपास आ रहे हैं। वहीँ पिचले 24 घंटे में 42 संक्रमित ठीक हुए हैं और तीन संक्रमितों की मृत्यु हुई है। अब तक सऊदी में कुल 548,423 संक्रमण दर्ज़ किए गए हैं और कुल 537,418 संक्रमित ठीक हुए हैं। साथ ही कुल 8,785 कोरोना संक्रमित मरीज़ों ने अपनी जान गवां दी है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।