सऊदी में घरेलू कामगारों से संबंधित लेबर नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। Ministry of Human Resources and Social Development (MHRSD) के द्वारा 568 उल्लंघन दर्ज किए गए हैं। 287 बाकी दूसरों पर भी जुर्माना लगाया गया है।

संबंधित मंत्रालय के द्वारा किया जा रहा है जांच

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि संबंधित मंत्रालय के द्वारा जांच की जा रही है। ऐसे नियोक्ताओं पर नज़र रखी जा रही है जो घरेलू कामगारों से संबंधित नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कई कंपनियों में ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिनमें नियोक्ताओं के द्वारा घरेलू कामगारों से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

मंत्रालय ने साफ-साफ कहा है कि ऐसे नियोक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा निवासियों और प्रवासियों को भी सलाह दी गई है कि उन्हें वीजा नियम उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं का सहयोग नहीं करना चाहिए। इसकी शिकायत मंत्रालय के मोबाइल एप्लीकेशन या फिर unified hotline 19911 पर की जा सकती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>