अवैध प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही

कुवैत में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है। जो प्रवासी अवैध रूप से रह रहे हैं और काम कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार General Administration of Residence Affairs Investigation ने इस तरह के मामले में 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

59 अवैध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

बताते चलें कि आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अवैध प्रवासियों के खिलाफ जांच जारी है। इसी प्रक्रिया में Salmi Scrapyard में 59 प्रवासियों को पकड़ा गया है जिनपर residence law के उल्लंघन का आरोप है।

इसके अलावा एक और व्यक्ति की Jleeb Al-Shuyoukh इलाके में गिरफ्तारी की गई है जो कुवैत में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश कर रहा था। आरोपियों को कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>