5 जी मोबाइल नेटवर्क की सेवा लॉन्च 

भारत में प्रधानमंत्री ने 5 जी मोबाइल नेटवर्क की सेवा को लॉन्च कर दिया है। जिओ और एयरटेल कई शहरों में यह सेवाएं दे रही हैं। लेकिन इस 5 जी नेटवर्क सेवा के चक्कर में कई लोगों को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ा है। Hyderabad पुलिस ने सभी लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी के लोग अब Airtel के 5G सेवा का आनंद उठा रहे हैं।

वहीं Reliance Jio ने भी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में 5G सेवा कर दी है। इन सारे सेवाओं को लेकर पूरे देश के लोग उत्साहित हैं। इसी बीच आरोपियों ने फ्रॉड का रास्ता भी निकाल लिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अपने मोबाइल पर आए किसी भी लिंक पर ना करें क्लिक 

ABP Live (तेलुगु) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी 5G के नाम पर ठगी शुरू कर चुके हैं। मासूम लोगों को निशाना बनाकर उन्हें लिंक भेज रहे हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद अकाउंट से पैसा कट जा रहा है।

कैसे कर रहे हैं ठगी?

आरोपी ग्राहकों को मोबाइल पर एक लिंक भेज रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि इस लिंक पर क्लिक करने के बाद 4G से 5G नेटवर्क में अपग्रेड हो जायेगा। उत्साहित लोग बिना सोचे समझे इस लिंक पर क्लिक कर रहे हैं और फिर उनका फोन हैक हो जा रहा है। आरोपी फोन हैक कर उनका डाटा चुराकर अकाउंट खाली कर दे रहे हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।