जब बाजार गिरता है और फिर धीरे-धीरे सुधरना शुरू करता है, तो मन में सबसे बड़ा सवाल यही आता है — अब क्या करूं?
बेच दूं और जो बचा है उसे बचा लूं, या और खरीदूं और मौका लूं?

पहला सवाल: बेचें या नहीं?

पिछले 5 महीने में आपके पोर्टफोलियो में काफी गिरावट आई होगी। अब जब बाजार थोड़ा सुधर रहा है, तो मन में डर लगना स्वाभाविक है — कहीं ये झूठी तेजी न हो जाए।

दूसरा सवाल: क्या और खरीदें?

इतिहास देखो भाई — पिछले 10 साल में जब भी बड़ा करेक्शन आया है, उसके बाद बाजार ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।
जिन्होंने डर को किनारे रखकर तेजी के समय खरीदारी की, उन्हें अच्छा फायदा मिला है।

लेकिन फैसला लेने से पहले ये सोचो:

आप क्या खरीद रहे हो और क्यों खरीद रहे हो?
अगर मान लिया जाए कि अब बाजार का रुख पॉजिटिव रहेगा, तो सबसे ज़रूरी है कि हम गलतियां न करें — और खासतौर पर बेवकूफी वाली गलतियां तो बिल्कुल भी नहीं।


सबसे बड़ी गलती क्या होती है?

  • उन स्टॉक्स में फंस जाना, जिनके बारे में सिर्फ कहानियां सुनाई जा रही हैं।
  • “ये सेक्टर उड़ जाएगा”, “उसको नया बड़ा ऑर्डर मिल गया” जैसी बातें बहुत सुनाई देंगी। इन पर आंख मूंदकर भरोसा मत करो।
  • फैक्ट चेक ज़रूर करो।

 


किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  1. कंपनी के ताज़ा नतीजे (Q3 और Q4) ज़रूर देखो।
  2. कंपनी का बिजनेस मॉडल या इंडस्ट्री की स्थिति बदली है क्या, ये भी समझो।
  3. तुरंत मुनाफा पाने की उम्मीद मत रखो। धैर्य रखो।
  4. Return on Capital Employed (RoCE) ज़रूर देखो — ये बताता है कि कंपनी कितना फायदा कमा रही है अपने लगाए गए पैसे पर।

 


हमने ये स्टॉक्स कैसे चुने?

  • कम से कम 12% RoE (Return on Equity) वाले स्टॉक्स लिए गए हैं।
  • Net Profit Margin कम से कम 7% होना चाहिए।
  • प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी घटा तो नहीं रहे, ये भी चेक किया गया है।
  • कंपनी निवेशकों को डिविडेंड देती है या नहीं, इसका भी ध्यान रखा है।
  • और आखिर में, इन स्टॉक्स का औसत Stock Report Plus स्कोर कम से कम 6 होना चाहिए।

 


22 मार्च 2025 की रिपोर्ट के हिसाब से ये 6 मिड-कैप स्टॉक्स अच्छे माने जा रहे हैं:

कंपनी का नाम स्कोर राय एनालिस्ट अपसाइड संभावना नेट मार्जिन (%) RoE (%) इंस्टिट्यूशनल हिस्सेदारी (%) मार्केट कैप (₹ करोड़)
कजारिया सेरामिक्स 6 खरीदें 29 42% 7.5 14.6 41.5 14,104
धानुका एग्रीटेक 10 खरीदें 10 38% 14.3 22.0 18.8 5,767
CESC 8 खरीदें 10 36% 8.5 12.0 76.8 20,009
करूर वैश्य बैंक 10 स्ट्रॉन्ग बाय 13 30% 16.7 18.0 38.5 16,885
CCL प्रोडक्ट्स (इंडिया) 7 खरीदें 11 29% 9.1 16.1 25.5 7,933
अमरा राजा एनर्जी & मोबिलिटी 8 होल्ड 14 24% 8.1 15.5 28.0 19,459