कस्टम अधिकारियों ने किया गिरफ्तार

इंद्रा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 6 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी पर सोने की तस्करी का आरोप लगा है।

 

आरोपियों के पास बरामद सोने का कुल वजन 1250 gms है और सोने की कीमत Rs. 58.26 लाख रुपए है। आरोपियों के पास से सोना बरामद कर लिया गया है और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी 7 सोने की अंगूठी और 7 कड़े की कोशिश कर रहे थे।

 

तय लिमिट से अधिक सोना लाने पर है पाबंदी

विदेश से सोना लाने के लिए एक लिमिट तय किया गया है। इस लिमिट से अधिक अगर कोई सोना लाने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।