अवैध प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही

अगर आप काम पर जाने का विचार कर रहे हैं तो नकली नियुक्ति से बचकर रहें वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कुवैत में किसी भी कीमत में अवैध तरीके से न रहें, अधिकारियों की तरफ से जांच जारी है।

KUWAIT में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आंतरिक मंत्रालय के कर्मचारी इन आरोपियों के खिलाफ जांच अभियान चला रहे हैं। इसी तरह की जांच में 2 महिलाओं को पकड़ा गया है। दरअसल, वह महिलाएं begging कर रही थी जिस दौरान उन्हें पकड़ लिया गया है।

बता दें कि यह जांच अभियान Ahmadi और Fahahel governorates में किया गया था जिसमें इन दो महिलाओं की गिरफ्तारी हुई जो begging कर रही थी। वहीं Jleeb Al Shuyoukh में नकली कामगार ऑफिस से 4 महिलाओं को भी पकड़ा गया है।

संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है

दरअसल, ऐसे कई ऑफिस का खुलासा होता है जिसमें पता चलता है कि अवैध तरीके से कामगारों की नियुक्ति का काम चल रहा है, ऐसे में जांच के दौरान ऐसे आरोपियों का भी पता चलता है। सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। अवैध तरीके से रहने वाले आरोपियों की जांच जारी है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।