पूरी खबर एक नजर,

  • यूएई में भयानक सड़क हादसा
  • 6 कामगारों ने गंवाई जान

6 कामगारों की गई जान 

यूएई में भयानक सड़क हादसा हुआ है। Ras Al Khaimah में हुए भयानक एक्सीडेंट ने आज 6 Egyptian कामगारों की जान ले ली है। यह हादसा Ras Al Khaimah के Emirates Ring Road पर 6 कामगारों से भरी कार भारी ट्रक से टकरा गई। जैसे ही घटना की जानकारी मिली Ras Al Khaimah (RAK) Police patrols और National Ambulance टीम मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने में जुट गए।

कार टकरा गई थी ट्रक से

इस सड़क हादसे में किसी को भी नहीं बचाया जा सका। 5 कामगारों की मौत मौके पर ही हो गई, छठे की सांसे चल रही थी। उसे तुरंत Saqr Hospital पहुंचाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

पीड़ितों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। पुलिस के मुताबिक हादसे की जांच चल रही है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।