उत्तर प्रदेश पुलिस ने 62424 पदों पर भर्तियां करने का ऐलान किया है। ये भर्तियां कॉन्स्टेबल के अलावा अन्य विभागों के विभिन्न पदों पर की जाएंगी।

पदों का विवरण

भर्ती बोर्ड के अनुसार, पुलिस में 2469 सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर, 52699 कॉन्स्टेबल एवं समकक्ष पदों पर, रेडियो संवर्ग में 2430, लिपिक संवर्ग में 545, कम्प्यूटर ऑपेरेटर के पदों पर 927 भर्तियां की जाएंगी।

भर्ती बोर्ड जल्द ही भर्ती की नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। इस नोटिफिकेशन में आवेदन की योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया सहित तमाम प्रकार की जानकारी दी जाएगी।

जेलवार्डर और खिलाड़ी क्षेणी की भर्तियां

यूपी पुलिस की तरफ से एक ट्वीट में यह भी जानकारी दी गई है कि उत्तर प्रदेश में जेलवार्डर के 2833 पदों पर और खिलाड़ी क्षेणी के 2833 पदों पर भी भर्तियां प्रस्तावित हैं।

प्रोन्नति और मृतक आश्रित नियुक्तियां

1 अप्रैल 2017 से अब तक 129011 पदों पर प्रोन्नति किया गया है। इसी दौरान, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2492 आश्रर्तों को मृतक आश्रित के तहत नियुक्तियां दी हैं, जिनमें 2175 पुरुष और 317 महिला आश्रित शामिल हैं।


यूपी पुलिस भर्ती: महत्वपूर्ण जानकारी

पद नंबर
सब इंस्पेक्टर 2469
कॉन्स्टेबल 52699
रेडियो संवर्ग 2430
लिपिक संवर्ग 545
कम्प्यूटर ऑपेरेटर 927
जेलवार्डर 2833
खिलाड़ी क्षेणी 2833
प्रोन्नति पद नंबर
निरीक्षक 5388
उपनिरीक्षक 28486
सहायक उपनिरीक्षक 15
मुख्य आरक्षी 93384
मुख्य आरक्षी आर्मोरर 80
कॉन्स्टेबल ड्राइवर 1603
कर्मशाल कर्मी 55
मृतक आश्रित नियुक्ति नंबर
पुरुष 2175
महिला 317