अवैध कामगारों और बिना वीजा के रहने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही

कुवैत में अवैध कामगारों और बिना वीजा के रहने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षा अधिकारी जांच अभियान की मदद से आरोपियों को पकड़ रही है। विजिट वीजा पर कुवैत जाने के बाद वही रह जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे लोगों की संख्या बेकाबू होने के बाद जांच प्रक्रिया तेज हुई है।

कामगारों के खिलाफ जांच हो रही है

बताते चलें कि अब ऐसे कामगारों के खिलाफ जांच हो रही है। आंतरिक मंत्रालय ने सुरक्षा अभियान के तहत कई इलाकों से आरोपी प्रवासियों को पकड़ना शुरू कर दिया है। इसी जांच के दौरान अलग-अलग इलाकों से अलग-अलग नागरिकता के 67 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है

इसके अलावा वाणिज्य मंत्रालय ने 20, कुवैत नगरपालिका ने 3 और Public Authority of manpower ने 12 उल्लंघन के बात कही है। सभी को कार्यवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।