Honda Elevate SUV: कुछ समय पहले होंडा कार्स इंडिया ने भारत के अंदर अपनी एलीवेट को लांच किया। इससे पहले यह गाड़ी सिर्फ इंडियन कार मार्केट के लिए ही अवेलेबल थी। लेकिन अब इसे जापान देश के लिए भी एक्सपोर्ट किया जा रहा है।

Honda Elevate SUV

Honda Elevate SUV: 6,809 यूनिट एक्सपोर्ट हुए

भारत में बनने के बाद यह एसयूवी मेड इन इंडिया (Made-in-India) टैग के साथ विदेश में डंका बज रही है। जापान के अंदर लगभग 6,809 यूनिट को होंडा कंपनी ने एक्सपोर्ट कर दिया है। जापान में इसे WR-V नाम से बेचा जा रहा है।

Honda Elevate SUV

कीमत 11.18 लाख से शुरू

भारत में भी इस गाड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अपने सेगमेंट के अंदर इसमें सबसे ज्यादा बूट स्पेस ऑफर किया गया है। भारत में इसकी कीमत 11.18 लाख से लेकर 16.20 लाख के बीच में है। इसमें 16 Kmpl तक माइलेज भी मिलेगी।