पूरी खबर एक नजर,

  • आंतरिक मंत्रालय ने दी सूचना
  • 7 लोग गिरफ्तार

सात लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया 

Qatar आंतरिक मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सात लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ट्विटर के माध्यम से आंतरिक मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।

आरोपियों को लोक अभियोजक भेजा गया

बताते चलें कि Economic and Cyber Crimes Combating Department ने 7 लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महंगी कारों को बेच कर उन्हें एक्सपोर्ट करते थे और मनी लॉन्ड्रिंग का काम करते थे। आरोपियों को लोक अभियोजन भेज दिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।