सात प्रवासियों के समूह को गिरफ्तार किया गया

रॉयल ओमान पुलिस ने सात प्रवासियों के समूह को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार वो लोगों के साथ फ्रॉड करते पकड़े गए हैं। फॉर्म आदि को लेकर लोगों के साथ इन प्रवासियों ने धोखाधड़ी की थी।

लोगों के साथ करते थे धोका

बताते चलें कि रॉयल ओमान पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि General Department of Criminal Investigation and Investigation ने Muscat Governorate Police Command के साथ मिलकर सात लोगों के गैंग को फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मासूम लोगों को सोशल मीडिया के जरिए फंसाते थे

आरोपी मासूम लोगों को सोशल मीडिया के जरिए फंसाते थे। आरोपी फॉर्म की मदद से लोगों की निजी जानकारी निकाल लेते थे और उनके साथ धोका करते थे। पुलिस ने सभी से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज का रिप्लाई नहीं करें। किसी पर संदेह होने पर उसकी जानकारी पुलिस में अवश्य दें।

ध्यान रखें कि बैंक अधिकारी कभी भी किसी तरह की जानकारी के लिए ग्राहक के पास कॉल नहीं करते हैं। इस तरह की जानकारी मांगने वाले सदैव ही फ्रॉड होते हैं। आपके जानकारी शेयर करते ही अकाउंट से पैसा कट जाता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।