आजकल शेयर बाजार में सबसे मुश्किल फैसला सिर्फ खरीदना या बेचना नहीं, बल्कि कौन से स्टॉक्स को होल्ड करना चाहिए, यह तय करना है।
हर दिन पोर्टफोलियो की वैल्यू ऊपर-नीचे हो रही है। ऐसे में, कई निवेशकों को लगता है कि स्टॉक्स बेचकर नुकसान से बच लिया जाए। लेकिन जिस तरह गलत स्टॉक खरीदना एक गलती होती है, वैसे ही एक अच्छे स्टॉक को सिर्फ गिरावट की वजह से बेचना भी एक गलत फैसला हो सकता है।
क्या करें? बेचें या होल्ड करें?
अगर किसी कंपनी में बिजनेस स्ट्रक्चर में बदलाव हो रहा है, कोई नई रणनीति अपनाई जा रही है, या लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावना दिख रही है, तो उसे होल्ड करना ही सही रहेगा।
भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है, और जो उतार-चढ़ाव दिख रहे हैं, वे सिर्फ कुछ समय के लिए हैं। लॉन्ग टर्म में विकास ही जारी रहेगा।
कौन-से सेक्टर आगे बढ़ सकते हैं?
कुछ इंडस्ट्रीज़ का सीधा कनेक्शन देश की आर्थिक ग्रोथ से होता है। जैसे-जैसे लोगों की आमदनी बढ़ती है, वैसे-वैसे कुछ सेक्टर में ग्रोथ की रफ्तार भी तेज़ हो जाती है।
उदाहरण के लिए: हवाई सफर की मांग आज से 10 साल पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा है।
महंगी कारों की बिक्री अब पहले से ज्यादा हो रही है।
ब्रांडेड कपड़ों की डिमांड पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
यानी ऐसे सेक्टर और कंपनियां आगे भी ग्रोथ देंगी।
किन स्टॉक्स को होल्ड करें?
स्टॉक्स चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें: बिजनेस मजबूत हो और ग्रोथ की संभावना बनी रहे।
कंपनी ऐसे सेक्टर में हो, जो आगे बढ़ने वाला हो।
मैनेजमेंट अच्छा हो और भविष्य की रणनीति सही हो।
2025 के लिए संभावित होल्ड स्टॉक्स:
कंपनी का नाम | लेटेस्ट स्कोर | 1 महीने पहले का स्कोर | सिफारिश | एनालिस्ट काउंट | अपसाइड पोटेंशियल % | संस्थागत होल्डिंग % | मार्केट कैप (₹ करोड़) |
---|---|---|---|---|---|---|---|
Tata Communications | 6 | 0 | होल्ड | 7 | 53% | 25.6 | 39,618 |
Aditya Birla Fashion & Retail | 4 | 3 | होल्ड | 20 | 42% | 14.2 | 29,719 |
L&T Tech Services | 7 | 6 | होल्ड | 26 | 37% | 15.4 | 50,354 |
Pidilite Industries | 8 | 6 | होल्ड | 14 | 36% | 15.3 | 1,36,966 |
Nestle | 6 | 0 | होल्ड | 33 | 30% | 14.7 | 2,11,830 |
Cochin Shipyard | 8 | 7 | होल्ड | 3 | 29% | 7.5 | 33,318 |
JSW Steel | 7 | 0 | होल्ड | 32 | 26% | 16.6 | 2,45,230 |