7-seater Bolero: महिंद्रा कंपनी की बोलेरो को लोग खूब पसंद करते हैं। भारत के अंदर कई राज्यों के पुलिस डिपार्टमेंट फ्लीट में यह गाड़ी शामिल है। ग्रामीण और शहरी दोनों में लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं। अब पहले के मुकाबले इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है।

Mahindra Bolero BS6

7-seater Bolero: पहले के मुकाबले 1.03% तक महंगी हुई

  • 3 वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं
  • कीमत मे 1.03% तक इजाफा हुआ
  • B4 वेरिएंट की नई कीमत 9.90 लाख से शुरू
  • B6 वेरिएंट की नई कीमत 10.10 लाख से शुरू
  • B6 (O) वेरिएंट की नई कीमत 10.90 लाख से शुरू

इस गाड़ी में 3 वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इसकी 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन की नई कीमत में लगभग 1.03% तक इजाफा हुआ है। अब B4 मैनुअल वेरिएंट की नई कीमत 9.90 लाख से शुरू है। B6 मैनुअल वेरिएंट की नई कीमत 10.10 लाख से शुरू है और B6 (O) मैनुअल वेरिएंट की नई कीमत 10.90 लाख से शुरू है।

7-seater Bolero

इंजन और ट्रांसमिशन: 

  • डीजल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा
  • पेट्रोल इंजन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता
  • 1493cc का दमदार डीजल इंजन मिलेगा
  • इसमें 16 Kmpl की माइलेज मिलेगी
  • RWD ड्राइव टाइप फीचर भी दिया गया है

कंपनी की तरफ से यह गाड़ी सिर्फ डीजल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही आती है। गाड़ी में 1493cc का दमदार डीजल इंजन मिलेगा। पेट्रोल इंजन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन इस गाड़ी में ऑफर नहीं किया जाता है। इसके साथ ही इसमें 16 Kmpl की माइलेज और RWD ड्राइव टाइप जैसे फीचर भी मिलेंगे।

Mahindra Bolero Total Sales

सेफ्टी और मुख्य फीचर:

  • डबल फ्रंट एयरबैग
  • ABS और रिवर्स पार्किंग सेंसर
  • सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • ब्लूटूथ इनेबल्ड म्यूजिक सिस्टम
  • मैनुअल AC और पावर विंडो
  • पावर स्टीयरिंग फीचर दिए गए हैं

सेफ्टी के लिए इस 7-सीटर गाड़ी में डबल फ्रंट एयरबैग, ABS और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर मिलेंगे। इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ इनेबल्ड म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल AC, पावर विंडो और पावर स्टीयरिंग जैसे नॉटेबल फीचर भी दिए गए हैं।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.