OMAN : अवैध काम कर रहे 7 कामगारों की हुई गिरफ्तारी, श्रम मंत्रालय ने शुरू किया जांच अभियान

Satyam Kumari21 April 20231 min read3 viewsOman

बिना वैलिड लाइसेंस के न करें काम

खाड़ी देशों में काम करने के लिए कामगारों के पास वैलिड लाइसेंस और रेसीडेंसी परमिट होना अनिवार्य है। लाइसेंस और रेसीडेंसी परमिट लिमिटेड समय के लिए वैध होती है जिसके बाद इसे नियम शर्तों के साथ अपडेट किया जाता है।

लेकिन ऐसे कई कामगारों के नाम भी सामने आते हैं जो अवैध तरीके से काम करते हैं और परमिट एक्सपायर होने के बाद भाग जाते हैं। नियमों का उल्लंघन करते हैं और अवैध रूप से रहने के साथ अवैध धंधा भी शुरू कर देते हैं। ओमान में अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

ओमान में 7 कामगारों की हुई गिरफ्तारी

ओमान में General Directorate of Labour Welfare की श्रम मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि ओमान में महिलाओं के लिए खोले गए अवैध सैलून के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जांच शुरू कर दी गई है।

यहां पर अवैध रूप से काम कर रहे और श्रम कानून का उल्लंघन कर रहे कामगारों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी की गई है और उनके खिलाफ जांच जारी है।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment