इनकम टैक्स की तरफ से मजदूर को मिला 70 लाख रुपए का नोटिस 

अगर किसी दिहाड़ी मजदूर को 70 लाख रुपए का नोटिस इनकम टैक्स की तरफ से आता है तो यह काफी हैरानी वाली बात है। लेकिन रुड़की में दिहाड़ी मजदूर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है जिसे सुनने वाले भी चक्कर खा जा रहे हैं। Notice मिलने के बाद तो मजदूर का दिमाग ही काम नहीं कर रहा था और उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था।

क्या है मामला?

दरअसल, कृष्णानगर, गली नंबर-21 रहने वाले सुनील कुमार दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। वह अपनी मेहनत की कमाई से अपना परिवार चलाते हैं। अभी तक उनके जीवन में सब कुछ सामान्य था लेकिन इनकम टैक्स के द्वारा भेजा गया एक नोटिस उनके जी का जंजाल बन गया है। सुनील के खिलाफ आयकर विभाग ने 70 लाख तीन हजार का नोटिस जारी किया है।

आयकर विभाग ने क्यों जारी किया है यह नोटिस?

इनकम टैक्स का कहना है कि सुनील के नाम पर दिल्ली में मैसर्स एसजीएन ब्रॉस नामक एक फर्म संचालित किया जा रहा है। लेकिन इसका टैक्स नहीं भरा गया है जिसके बाद या नोटिस जारी किया गया है।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत?

पीड़ित सुनील ने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। उसके पैन का गलत इस्तेमाल कर उसके नाम पर फर्म खोला गया है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>