7008 तीर्थ यात्रियों को ले जाएगा सऊदी तीर्थ यात्रा पर, श्रीनगर Airport से 9 मई से पहली Flight होगी रवाना

Satyam Kumari7 May 20241 min read0 viewsIndia

मक्का मदीना के लिए करीब 7000 तीर्थ यात्रियों को दी जाएगी सेवा

जम्मू और कश्मीर से इस साल मक्का मदीना के लिए 7008 तीर्थ यात्रियों को ले जाया जाएगा। इस बात की जानकारी दी गई है कि Srinagar International Airport से 9 मई से पहले विमान का संचालन शुरू किया जाएगा।

बताया गया है कि श्रीनगर और लद्दाक से 6,852 pilgrims और दिल्ली एयरपोर्ट से 541 pilgrims को ले जाया जाएगा। 9 मई से जम्मू कश्मीर से पहली उड़ान सऊदी के लिए रवाना की जाएगी जिसमें करीब 320 आज यात्री सवार होंगे।

37 women pilgrims भी जाएंगी सऊदी

यह भी बताया गया है कि 37 women pilgrims भी महरम के बिना ही सऊदी हज के लिए जाएंगी। J&K Haj Committee के Executive officer, Dr Shujhat Quershi के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और इमरजेंसी सेवाओं का ख्याल रखा जाएगा। सऊदी में तीर्थ यात्रियों के लिए हर सुविधा प्रदान की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment