सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अगर आप भी अपनी सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सरकारी कर्मचारियों के DA hike में केवल 15 दिन बचे हैं। 31 जनवरी को डीए का आंकड़ा जारी होने वाला है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस समय सैलरी में बढोतरी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि होली के पहले कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।

कब हो सकता है बढ़ोतरी का ऐलान?

कहा गया है कि कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के महीने में हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक 1 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसको मंजूरी मिल सकती है।

DA में की जाएगी बढ़ोतरी

नवंबर 2022 तक के आंकड़ों की बात करें तो ऐसा माना जा रहा था कि DA में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। कहा गया है कि अगर इस इंडेक्स में 1 पॉइंट की बढ़ोतरी होती है तो DA में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

यह कहा गया है कि अगर महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होता है तो कर्मचारियों को 41 फीसदी की दर से डीए मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई 2022 में सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 38 फीसदी की दर से इजाफा किया था।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।