केबल वायर चुराने के जुर्म में मुकदमा चल रहा है

दुबई क्रिमिनल कोर्ट में 8 एशियाइ लोगों पर एक वेयरहाउस में घुसकर Dh207,000 का इलेक्ट्रिकल केबल वायर चुराने के जुर्म में मुकदमा चल रहा है। मामला अप्रैल महीने का है। कंपनी के मालिक ने बताया कि जब कामगार काम करने के लिए कंपनी के गए तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा तोड़ कर किसी ने केबल वायर चुरा लिया है।

सीसीटीवी की मदद से हुई गिरफ़्तारी

पुलिस ने जाँच में पाया कि चोरों ने धातु काटने वाले औजार से दरवाजे को काटा था। सीसीटीवी कैमरा में उनकी यह करतूत रिकॉर्ड हो गई थी, जिसके बाद उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपना गुनाह क़ुबूल कर लिया है और उन्हें लोक अभियोजन भेज दिया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।