उमराह की कर रहे हैं तैयारी?

अगर आप हज या उमराह के लिए सऊदी जाने का विचार कर रहे हैं और इससे जुड़ी तैयारियों में जुट गए हैं तो आपको यह खबर एक बार जरूर देखनी चाहिए। उमराह का विचार कर रहे लोगों की कोशिश होती है कि उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्हें अच्छा पैकेज मिले और अच्छा गाइडेंस भी मिले।

मदद के बहाने लूटने का प्लान बना रहे थे

दरअसल रियाद इलाके में ऐसे 8 प्रवासियों की गिरफ्तारी हुई है जो नकली उमराह अभियान के द्वारा लोगों की मदद का झूठा नाटक करते थे। ऐसे करीब 8 भारतीय प्रवासियों के बारे में पता चला है जिनके पास खुद तो कोई भी वैध डॉक्यूमेंट नहीं था लेकिन वह उमराह अभियान चला रहे थे।

जांच में पता चला है कि यह सारे लोग residency (iqama) system, labor laws के उल्लंघनकर्ता हैं। यानी कि इनका ईकामा भी वैध नहीं था और यह अवैध काम भी शुरू कर दिया था।

खोल रखा था ऑफिस

यह बड़े स्तर पर उम्र आर्टिस्ट यात्रियों को फसाने की प्लानिंग कर रहे थे क्योंकि इन्होंने 4 कॉपी और प्रिंटिंग ऑफिस भी खोल रखा था। इसी की मदद से यह नकली उमराह अभियान चलाते थे। जानकारी मिलने के बाद तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर लोक अभियोजन भेज दिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>