सर्दी और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

उत्तर भारत में बढ़ती सर्दी और कोहरे ने जनजीवन पर बुरा प्रभार डाला है। रोजमर्रा के काम के साथ लोगों को यात्रा के समय भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दिल्ली एयरपोर्ट से आवागमन करने वाली यात्रियों के देरी के साथ-साथ फ्लाइट रद्द होने की समस्या में सामने आ रही हैं।

80 फ्लाइट्स लेट और 13 कैंसिल की गई, साथ ही कई ट्रेनें भी लेट हो रही हैं

बताते चलें कि आज करीब 80 फ्लाइट्स लेट हैं और 13 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन एयरलाइन का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद यह समस्याएं समाप्त हो जायेगी।

यानी कि यात्रियों को तब तक विमानों में देरी की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जब तक कि मौसम साफ नहीं हो जाता है। कोहरे में विमानों के संचालन के अनुमति नहीं दी जाती है क्योंकि ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। इस मौसम के कारण Flights के अलावा ट्रेनों के यात्रियों को भी देरी का सामना करना पड़ रहा है।