चौकाने वाली घटना आई सामने

“जाको राखे साइयां मार सके न कोय ” यह आप जानते होंगे और कई मायनों में यह बात सच भी साबित हुई है।

Russia के Far East से बुधवार को एक अजीब घटना सामने आई जो काफी चौंकाने वाली है। महिला के सिर में एक inch लंबा needle था जिसके बारे में उसे अपने जीवनभर में पता नहीं चला है। CT scan के दौरान इस बात की जानकारी मिली है। डॉक्टर भी महिला के सिर में इस तरह की सुई देखकर हैरान हैं।

कैसे सिर में गया सुई?

डॉक्टर का मानना है कि महिला के माता-पिता के द्वारा infanticide की कोशिश की गई होगी लेकिन इसके बावजूद भी उनका जन्म हो गया होगा जिस कारण वह सुई वहीं रह गई। हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि उस दौरान भयंकर भुखमरी पड़ी थी। हो सकता है कि उनके माता पिता ने World War II के दौरान खतरनाक स्थिति को देखते हुए उन्हें जन्म न देने का फैसला लिया होगा। Soviet Union में उसे समय खाने की काफी कमी हो गई थी और लोग भूख के कारण मरने लगे थे।

सुई को उन्होंने parietal lobe में घुसा दिया था लेकिन फिर भी वह बच गई। सुई के कारण महिला को कभी भी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और ना ही उन्हें दर्द होता था। महिला के उम्र अब 80 साल की हो चुकी है। डॉक्टर का कहना है कि उस सुई को अब नहीं हटाया जाएगा क्योंकि हो सकता है कि ऐसे करने से महिला का स्वास्थ्य खराब हो जाए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>