सोने की तस्करी की कोशिश

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नेपाल से आया था। आरोपी मूल रूप से श्रीलंका का रहने वाला है।

55 लाख रुपए का सोना किया गया है बरामद

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी के पास 55 लाख रुपए का सोना बरामद किया गया है। उसके पास जो सोना बरामद किया गया है उसका वजन 860grams है। आरोपी को Customs Act, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

https://x.com/AirportGenCus/status/1795335477777833997?t=HWRhGxNOU4d8KchsvLkHJw&s=08

नई तकनीक से लैस रहते हैं अधिकारी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि एयरपोर्ट पर नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी मदद से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है। नई तकनीक इतनी उन्नत होती है कि शातिर अपराधी चाहे किसी भी तरीके से सोने की तस्करी की कोशिश करें लेकिन उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>