क़र्ज़ के भुगतान के लिए मदद दी गई

शारजाह में कैदियों के क़र्ज़ के भुगतान के लिए मदद दी गई है। विभिन्न राष्ट्रीयताओं के 89 कैदियों के क़र्ज़ से मुक्ति दिलाने के लिए शारजाह चैरिटी एसोसिएशन (SCA) ने शारजाह पुलिस के साथ मिलकर Dh2.8 million (m) का भुगतान किया है।

यह मदद उन सभी को नए रौशनी की ओर ले जाएगा

बता दें कि इस मदद से इन कैदियों की रिहाई मुमकिन हो सकी। उन्होंने वो कर्ज़ बैंक, वित्तीय कंपनी, जमींदार आदि से लिए हुए थे। Abdullah Saif bin Hindi, Director of Resources and Support Services Department, SCA के मुताबिक कुछ कैदियों के क़र्ज़ चुकाने में उनकी मदद की गई है। हालांकि कुल बकाया D7.7m था लेकिन SCA 89 कैदियों की ओर से Dh2.2m भुगतान कर सकता था, जो कि किया गया। उनके मुताबिक यह मदद उन सभी को नए रौशनी की ओर ले जाएगा। उन्हें फिर से नई ज़िंदगी जीने का मौका मिलेगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।