रमजान का महीना शुरू हो गया है और संयुक्त अरब अमीरात में इस दौरान निवासियों की भावनाओं को अपना बिजनेस बनाने वाले भिखारियों की संख्या बढ़ जाती है। खासकर मस्जिद और गलियों में यह टहलते हुए दिख जाते हैं। वहीं अधिकारियों के द्वारा anti-begging campaign भी शुरू कर दिया गया है।

गैर कानूनी है भीख मांगना

बताते चलें कि संयुक्त अरब अमीरात में भीख मांगना गैर कानूनी है। पुलिस के द्वारा अभियान चला कर अलग-अलग इलाकों से भीख मांगने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार किया जाता है। दुबई पुलिस के द्वारा शुरू किए गए ‘fight begging’ campaign के तहत एक नैतिक समाज के विकास का प्रण लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया है कि इसअभियान के जरिए रमजान के पहले दिन करीब 9 भिखारी को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 5 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इस जुर्म में पकड़े गए आरोपी पर Dh5,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है और उसे 3 साल तक की जेल भी हो सकती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>