अवैध काम करने वालों के खिलाफ जांच जारी

OMAN में अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच चल रही है। इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई प्रवासी अवैध तरीके से कम करना शुरू करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जरूर की जाएगी। समय-समय पर अधिकारियों के द्वारा जांच की जाती है और ऐसे प्रवासियों को गिरफ्तार किया जाता है जो बिना परमिट के ही काम कर रहे हैं।

बिना परमिट के काम करने वाले हुए गिरफ्तार

ओमान में Ministry of Agriculture, Fisheries and Water Resources (MAFWR) ने कहा है कि जो ऐसे प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध फिशिंग कर रहे थे। इन आरोपियों को South Al Sharqiyah Governorate में गिरफ्तार किया गया है।

South Al Sharqiyah Governorate की कंट्रोल टीम के अधिकारियों ने तीन फिशिंग बोट को भी बरामद किया है। इनमें 9 प्रवासी काम कर रहे थे। Masirah इलाके में यह सारे आरोपी बिना लाइसेंस के फिशिंग का काम कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही पूरी की जा रही है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>