9 हज़ार प्रवासियों को किया गया डिपोर्ट

कुवैत में अवैध रूप से रह रहे निवासियों के खिलाफ जांच अभियान जारी है और इसी दौरान हजारों प्रवासियों को पकड़कर डिपोर्ट किया गया है। सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2023 से लेकर 31 मार्च 2023 तक अलग-अलग नागरिकता के करीब 9 हज़ार प्रवासियों को डिपोर्ट किया गया है जिनमें 4 हज़ार महिलाएं हैं।

इन आरोपियों को अलग अलग अपराधिक मामलों में दोषी पाया गया है। डिपोर्ट किए गए आरोपियों की संख्या में सबसे अधिक भारतीय, दूसरे नंबर पर Filipino, तीसरे पर Sri Lankan और चौथे नंबर पर Egyptian हैं।

अभी भी 700 आरोपी हैं deportation prison

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी भी कुवैत के deportation prison में करीब 700 लोग हैं। इन सभी लोगों को भी डिपोर्ट किया जाएगा। अभी फिलहाल इनसे संबंधित कागजी कार्यवाही की जा रही है जिसके बाद प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर इन्हें डिपोर्ट किया जायेगा।

General Department of Residency Affairs Investigation के द्वारा जांच की जा रही है। अगर कोई प्रवासी रेसीडेंसी और वर्क लॉ के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ जांच की जाती है। ऐसे प्रवासियों के खिलाफ लगातार जांच चलती रहती है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>