अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ी

कुवैत में कई इलाकों में ऐसे प्रवासियों की संख्या बढ़ी है जो अवैध तरीके से रह गए हैं और अवैध काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सुरक्षा अधिकारियों की द्वारा जांच अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

बताते चलें कि Public Authority for Manpower की Tripartite Committee ने लेबर और रेजिडेंस लॉ के 922 violators को गिरफ्तार किया है।

पिछले महीने 24 जांच अभियान चलाए गए हैं

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले महीने करीब 24 अभियान चलाए गए हैं जिनमें Farwaniya, Kabd, Umm Al-Hayman, Al-Dhahr, Shuwaikh, Jleeb Al- Shuyoukh, Mahboula और Khaitan समेत वैसे इलाकों में जहां प्रवासी अधिक संख्या में रहते हैं, वहां जांच की गई है।

ऐसे कई आरोपियों के गिरफ्तारी हुई है जो लेबर लॉ का उल्लंघन कर रहे हैं।

सभी प्रवासियों से नियमों के पालन की अपील की गई है

अधिकारियों ने सभी प्रवासी से अपील की है कि वह वैध कागजात के साथ ही कुवैत में रहें। अधिकारियों को धोका देने की कोशिश न करें। इस बारे में ख्याल रखें कि आपका सभी कागजात अपडेट हो। वरना जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>