सऊदी में 94th Saudi National Day के मौके पर एयरलाइन के द्वारा डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की गई है। यात्रियों के लिए बहुत ही कम कीमत में टिकट की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस ऑफर में यात्रियों को 94 Riyals से लेकर 194 Riyals तक की कम कीमत में टिकट प्रदान की जा रही है।

Flynas के द्वारा दिया जा रहा है डिस्काउंट ऑफर

Airline अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि टिकट बुकिंग की टाइमिंग 17 सितंबर 2024 से लेकर 24 सितंबर 2024 तक रहेगी। इस दौरान बुक किए गए टिकट पर यात्री 01 October 2024 से लेकर 31 December 2024 तक यात्रा कर सकते हैं। यात्री को इस बात का ख्याल रखना होगा कि यह ऑफर चुनिंदा फ्लाइट्स पर दिया जा रहा है।

यात्रियों को ऑफर का लाभ उठाने के लिए एयरलाइन की वेबसाइट से टिकट की बुकिंग करनी होगी। इस मौके पर यात्रियों को घरेलू फ्लाइट को 94 riyals और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को 124 riyals का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। Flyadeal के द्वारा भी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है जिसमें यात्री 17 सितंबर 2024 से लेकर 24 सितंबर 2024 तक टिकट बुक कर सकते हैं। इस दौरान बुक किए गए टिकट पर 1st October 2024 से लेकर 17th February 2025 तक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>