प्रवासियों को भेजा जा रहा है उनके देश 

Kuwait में अवैध प्रवासियों को पकड़कर वापस उनके देश भेजा जा रहा है। आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों के द्वारा रेसीडेंसी, लेबर लॉ समेत कई तरह के नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इस तरह की गिरफ्तारी के लिए बड़े स्तर पर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।

9,517 रेसीडेंसी और लेबर लॉ के उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया

बताते चलें कि अगस्त और नवंबर के बीच करीब 9,517 रेसीडेंसी और लेबर लॉ के उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। Residency Investigation Department की मदद से सुरक्षा अभियान के जरिए इन सभी की गिरफ्तारी की जा रही है। इस दौरान men’s massage parlors, illegal fishermen, और farms या scrap yards में काम करने वाले कामगारों को टारगेट किया गया है।

अवैध तरीके से पैसे लेकर कामगारों को फंसा देती हैं कंपनियां 

सूत्रों के मुताबिक ऐसे जांच जारी रहेंगे। ऐसी कई कंपनियों का भी पता चला है जो अवैध तरीके से पैसे लेकर कामगारों को फंसा देती हैं। कामगारों को भी सलाह दी गई है कि अगर आपको कहीं जॉब मिलता है तो पूरी तरह जांच कर लें। अधिकारियों ने ऐसे कई कंपनियों का पता लगाया है जो कामगारों के साथ फ्रॉड करती है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।