अधिकारियों के द्वारा की जा रही है जांच

कुवैती अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर जांच की जा रही है जिसमें अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों की गिरफ्तारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 5 महीने में करीब 964 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों पर labour और residency laws के नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

इस जांच के दौरान 36% घरेलू कामगारों की गिरफ्तारी हुई है। 512 प्राईवेट सेक्टर के कर्मचारियों और 61 डिपेंडेंट्स की गिरफ्तारी हुई है।

अपने नियोक्ता को छोड़कर भाग जाते हैं घरेलू कामगार

एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि ऐसे घरेलू कामगारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जो अपने नियोक्ता को छोड़कर भाग जाते हैं। पता चला है कि आरोपी अपने स्पॉन्सर को छोड़कर भाग जाते हैं और दूसरा काम करने लगते हैं।

ऐसे बहुत सारे कामगारों की जानकारी मिली है जो अवैध तरीके से काम कर रहे हैं। श्रम कानून का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी के द्वारा सभी करना चाहिए नियमों के बारे में की अपील की जाती है लेकिन इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी होती रहती है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>