135 पदों पर निकाली गई भर्ती, 25 अक्तूबर 2023 तक भर सकते हैं फॉर्म, आसानी से करें आवेदन
कई पदों पर निकाली गई है बहाली
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो कई पदों पर सरकार की तरफ से बहाली निकाली गई है। यह बहाली सेंट्रल रेलवे की तरफ से निकाली गई है। सीनियर टेक्निकल एसोसिएट/जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के 135 पदों पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस फॉर्म को भर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?
बताते चलें कि इन पदों के लिए आवेदक 25 अक्टूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है वहीं एससी/एसटी पीडब्ल्यूबीडी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 33 वर्ष तक होनी चाहिए और कैटेगरी के हिसाब से इसमें रियायत भी दी गई है। आवेदक के पास डिग्री (प्रासंगिक इंजीनियरिंग अनुशासन) या डिप्लोमा (प्रासंगिक इंजीनियरिंग अनुशासन), बी.एससी (सिविल इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।



