KUWAIT : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द ही मिलने वाली है 4 दिन की लंबी छुट्टी, कैबिनेट ने लिया फैसला
4 दिन छुट्टी की घोषणा की गई
कुवैत में नए साल के मौके पर 4 दिन छुट्टी की घोषणा की है। कामगारों को यह छुट्टी नए साल के मौके पर मिलने वाली है। कैबिनेट के द्वारा सोमवार को इस बात की घोषणा की गई है कि रविवार 31 दिसंबर से लेकर सोमवार 1 जनवरी तक नए साल के मौके पर छुट्टी मिलेगी।
बताते चलें कि शुक्रवार और शनिवार वीकेंड होने के कारण कर्मचारियों को चार दिन की छुट्टी मिलेगी। Kuwait New Year Holiday 2024 के मौके पर छुट्टी मिलेगी।

कैबिनेट के साप्ताहिक मीटिंग के दौरान लिया गया फैसला
यह बताया गया है कि कैबिनेट की साप्ताहिक मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया है। Prime Minister Sheikh Ahmad Nawaf Al-Ahmad Al-Sabah की अध्यक्षता के दौरान यह फैसला लिया गया है। यानी के नए वर्ष के मौके पर कर्मचारियों को लगातार 4 दिन की छुट्टी मिलने वाली है। नए वर्ष के मौके पर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए कर्मचारियों को छुट्टी दी जाती है।



