प्रेमी के लिए पाकिस्तान पहुंची भारतीय महिला अंजू वापस लौट आईं दिल्ली, आईबी और पुलिस ने की लंबी पूछताछ
भारतीय महिला Anju बुधवार को Wagah Border से पहुंची भारत
भारत से प्रेमी के लिए पाकिस्तान जाने वाली भारतीय महिला Anju बुधवार को Wagah Border से भारत आ चुकी हैं। Wagah Border से वह फिर दिल्ली पहुंची हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने भारत आने की खुशी व्यक्त की है लेकिन मीडिया के किसी भी तरह के सवाल का जवाब देने से साफ मना कर दिया है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में अंजू ने बताया कि अभी फिलहाल वह कुछ भी नहीं कहना चाहती हैं। हालांकि वह सारे सवालों के जवाब देंगी लेकिन अभी नहीं।

क्या कहना है अंजू के पति का?
वीडियो रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान जाने के पहले अंजू की शादी हो चुकी थी। अंजू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के Kailor गांव से हैं और उनके पति अंजू के पूर्व पति राजस्थान के Bhiwadi इलाके के रहने वाले हैं। अंजू के पति ने बताया था कि वह जयपुर जाने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन बाद उन्हें पता चला कि वह पाकिस्तान चली गई हैं।
अंजू के पिता और पति, दोनों में से कोई भी अब उनसे किसी तरह का रिश्ता रखने से साफ मना कर चुके हैं।
अंजू ने पाकिस्तान जाकर एक पाकिस्तानी यूट्यूबर नसरुल्लाह से निकाह कर दिया था। अंजू ने कहा है कि अगर उनके बच्चे उनके साथ पाकिस्तान जाना चाहेंगे तो लेकर जायेंगी। पंजाब पुलिस और आईबी ने अंजू से लंबी पूछताछ की है।



