Flight में सवार यात्री ने अचानक से खोल दिया केबिन डोर, 20 फीट नीचे गिरकर हुआ घायल
कई दफा यात्रियों के द्वारा असामान्य व्यवहार किया जा रहा है
फ्लाइट में यात्रियों के द्वारा कई बार असामान्य व्यवहार की घटनाएं सामने आती है। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है। इस कारण विमान 6 घंटे की देरी से अपने नियत स्थान पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने केबिन डोर को खोल दिया था। दुबई के लिए जा रही Air Canada flight के साथ इस तरह की घटना सामने आई है।
बताते चलें कि कनाडा की लोकल अधिकारियों को सोमवार 9pm में कॉल आई थी जिसमें उन्हें इस बात की जानकारी दिखाई एक व्यक्ति ने केबिन रूम को खोल दिया है और वह करीब 20 फीट तक नीचे जा गिरा है। इस दौरान एयरक्राफ्ट गेट पर थी।

व्यक्ति को आई चोटें
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई कि गिरने के बाद व्यक्ति को चोटें आई थी। इलाज के लिए तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है जिनमें अचानक से यात्री एयरक्राफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश करते हैं। यह बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है।



