इस साल जल्द 3 नई गाड़ियां होगी भारत में लॉन्च, Hyundai, Mahindra से लेकर TATA Motors तक
3 Upcoming Cars: भारतीय मार्केट में जल्द ही ऐसी 3 गजब की गाडियां लांच होने जा रही है जिनका लॉन्च कंफर्म है। जिसके लॉन्च का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इस लिस्ट में हुंडई, महिंद्रा और टाटा मोटर्स की गाड़ियां शामिल है।
3 Upcoming Cars: यह है 3 कमाल कारें

1. महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट
महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट मार्च 2024 में भारत के अंदर लॉन्च हो सकती है। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलाव किए जाएंगे। इसके साथ ही नए फीचर को भी ऐड किया जाएगा। इसकी कीमत रेंज 9 लाख से लेकर 15 लाख के बीच होगी।
2. नेक्सन फेसलिफ्ट डार्क एडिशन
टाटा मोटर्स नेक्सन फेसलिफ्ट पर बेस्ड डार्क एडिशन स्पेशल वेरिएंट जल्द भारत में लॉन्च करेगी। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में ब्लैक डार्क कलर एलिमेंट मिलेंगे। इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर मिलेंगे।
3. नई क्रेटा N लाइन मॉडल
5 मार्च को हुंडई कंपनी अपनी नई क्रेटा N लाइन मॉडल को लॉन्च करेगी। यह ज्यादा पावरफुल और स्पोर्टियर वर्जन होगा स्टैंडर्ड क्रेटा एसयूवी के मुकाबले में। इसके अंदर परफॉर्मेस ओरिएंटेड फीचर ऑफर किए जाएंगे।





