रियाद इलाके में इलेक्ट्रिसिटी और वॉटर सेवाओं में चोरी का लगा आरोप, कई मस्जिदों दर्ज की गई यह शिकायत
मंत्रालय के द्वारा दर्ज किया गया कई तरह का उल्लंघन
सऊदी में Ministry of Islamic Affairs, Call and Guidance के द्वारा कई तरह के उल्लंघन दर्ज किए गए हैं। इस बात की जानकारी दी गई है कि रियाद इलाके में इलेक्ट्रिसिटी और वॉटर सेवाओं में चोरी का मामला सामने आया है। रियाद इलाके के एक governorates में कई मस्जिदों से इलेक्ट्रिसिटी और वॉटर सेवाओं में चोरी की खबर मिली है।
मंत्रालय ने बताया है कि अधिकारियों ने पाया है कि मस्जिद में को इलेक्ट्रिसिटी और वॉटर सप्लाई दी जा रही है उसका इस्तेमाल मस्जिद के आस पास के कामगारों के द्वारा किया जा रहा है। इस बात की जानकारी दी गई है की मस्जिद के आसपास जो भी कर्मचारियों के घर हैं उनमें 24 घंटे बिजली का इस्तेमाल मस्जिद से लेकर किया जा सकता था।

कई मस्जिदों के आस पास के घरों में है यही कहानी
इस बात की जानकारी दी गई है कि कई मस्जिदों के आसपास के घरों में इसी तरह की चोरी देखने को मिली है। मंत्रियों ने कहा है कि इस तरह की गलती बिल्कुल न करें। ऐसी गलती करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।





