कंबोडिया में फंसे भारतीयों को होने वाली परेशानियों की जानकारी
शुक्रवार को Avaran Abraham, Second Secretary के द्वारा कंबोडिया में फंसे भारतीयों को होने वाली परेशानियों की जानकारी दी है। अब तक करीब 130 कंप्लेंट दर्ज कराए गए हैं जिनमें कहा गया है कि भारतीय प्रवासियों को कंबोडिया में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वह वहां फंस गए हैं।
सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि करीब 5000 भारतीय प्रवासी कंबोडिया में फंसे हुए हैं और उनसे जबरदस्ती साइबर फ्रॉड कराया जा रहा है। इनकी मदद से पिछले 6 महीने में भारतीयों के करीब ₹500 करोड़ रुपए ठगे गए हैं।

कंबोडिया के अलग-अलग इलाकों से मिल रही है शिकायत
अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी गई है कि कंबोडिया के अलग अलग इलाकों से भारतीयों के फंसे होने की सूचना लगातार दैनिक स्तर पर मिल रही है। फ्रॉड करने वाले कंपनियों में फंसे भारतीय कामगार दूतावास से मदद मांग रहे हैं। पीड़ितों को बचाने की कोशिश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।





