OMAN : सेंट्रल ब्लड बैंक ने की प्लेटलेट्स डोनेशन की अपील, तुरंत व्हाट्सएप पर संपर्क कर करें डोनेट
ब्लड डोनेशन की अपील की गई
ओमान में लोगों से ब्लड डोनेशन की अपील की गई है। Department of Blood Banks Services (DBBS) के द्वारा एक अर्जेंट अपील की गई है जिसमें कहा गया है कि जिन भी लोगों का A (+ve), B (+ve), and O (+ve) blood types है उन्हें तुरंत ही ब्लड डोनेट करना चाहिए। Baushar के Central Blood Bank में आसानी से प्लेटलेट्स डोनेट कर सकते हैं।

DBBS ने जारी किया बयान
बताते चलें कि DBBS के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अभी फिलहाल platelets की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसलिए यह अपील की गई है कि स्वस्थ लोगों को तुरंत ही प्लेटलेट्स डोनेट करने चाहिए। अस्पताल में A+, B+, और O+ की मांग की गई है।
क्या होगी ब्लड डोनेशन की टाईमिंग?
टाइमिंग की बात करें तो ब्लड डोनेशन की टाईमिंग रविवार से गुरुवार सुबह 8 am से लेकर 12:30 pm तक है। शाम में डेली 7:30 pm से लेकर 11:30 pm तक डोनेट कर सकते हैं।





