KASHMIR – THE PARADISE ON EARTH : आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया पैकेज, 6 दिनों के लिए 5 जून से शुरू
समय समय पर की जाती है टूर पैकेज की घोषणा
आईआरसीटीसी के द्वारा समय-समय पर टूर पैकेज की घोषणा की जाती है जिसकी मदद से उन्हें कई स्थानों पर भ्रमण का मौका मिलता है। अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आसानी से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुकिंग कर यात्रा कर सकते हैं।
हाल ही में आईआरसीटीसी के द्वारा KASHMIR – THE PARADISE ON EARTH (WAA032) नामक टूर पैकेज की घोषणा की गई है जिसकी मदद से यात्रियों को कश्मीर के कई स्थानों पर घुमाया जाएगा।

कितने दिन का होगा यह टूर पैकेज?
बताते चलें कि यह टूर पैकेज 6 दिनों और 5 रातों का होगा। 47700 रुपए की शुरुवाती कीमत में टिकट की व्यवस्था कराई जाएगी। यात्रियों को यह यात्रा Indigo Airlines के जरिए कराई जाएगी। यात्रियों को इस यात्रा के लिए अलग अलग वर्ग के लिए 54800/-, 49300/-, 47700/-, 37800/-, 34600/- या 28100/- का भुगतान करना होगा।
इस दौरान यात्रियों को GULMARG, PAHALGAM, SRINAGAR, SONMARG में घुमाया जाएगा। 5 जून 2024 से लेकर 10 जून 2024 तक ही यात्रियों को भ्रमण कराया जाएगा।





