IRCTC लेकर आया दार्जिलिंग टूर पैकेज, 6 दिनों के लिए फ्लाईट से यात्रा के साथ कई खूबसूरत स्थानों का करें भ्रमण
यात्रियों के लिए टूर पैकेज की घोषणा की गई
आईआरसीटीसी एक बार फिर से यात्रियों के लिए टूर पैकेज लेकर हाजिर है जिसकी मदद से देश विदेश घूमने का मौका मिलता है। अगर आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी के द्वारा दिए जा रहे टूर पैकेज की मदद से कई खूबसूरत स्थान का भ्रमण कर सकते हैं।
इस बार IRCTC के द्वारा KALIMPONG – GANGTOK – DARJEELING EX JAIPUR (NJA02) नामक टूर पैकेज की घोषणा की गई है। बता दें कि Kalimpong एक पूर्वी भारतीय पहाड़ी क्षेत्र है। यह शहर Teesta नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां पर नदी, पहाड़, colonial-era के बिल्डिंग और खुबसूरत दर्शानीय स्थल हैं। यह शहर सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित है।

कितने दिन का होगा टूर पैकेज?
बताते चलें कि यह टूर पैकेज 6 दिनों और 5 रातों का होगा। इस दौरान यात्रियों को फ्लाईट से यात्रा कराया जाएगी। यात्रियों को फ्लाईट से यात्रा कराई जाएगी। इस पैकेज के डेट की बात करें तो 14.05.2024, 21.05.2024, 28.05.2024 & 04.06.2024 तय किया गया है।





