Indigo ने कोलकाता से Flight संचालन की घोषणा की, 24 नवंबर से शुरू की जाएगी सेवा
IndiGo के द्वारा कई स्थानों के लिए विमानों के संचालन की घोषणा की गई है। एयरलाइन के द्वारा विंटर शेड्यूल में फ्लाइट के संचालन की घोषणा की गई है। एयरलाइन के द्वारा Kolkata-Bangkok route पर फ्लाईट की संख्या को बढ़ाने का फैसला किया गया है।

कब से शुरू किया जा रहा है विमान का संचालन?
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि विमान का संचालन 24 नवंबर से शुरू होने वाला है। अतिरिक्त विमान का संचालन मंगलवार बुधवार शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा। कुल मिलाकर 11 साप्ताहिक विमानों का संचालन किया जाएगा।
इसके अलावा घरेलू स्तर पर भी विमान का संचालन शुरू किया गया है। Guwahati और Dimapur के लिए भी फ्लाइट्स संचालन की घोषणा की गई है। गुवाहाटी और अहमदाबाद के लिए दैनिक विमान का संचालन 10 दिसंबर से शुरू किया जाएगा। आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। Airline के द्वारा winter schedule में विमान की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।





