यूएई में भारतीय नागरिकों के लिए नए Passport सर्विस अपडेट, होगी टाईम की बचत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय नागरिकों के लिए पासपोर्ट से संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए तय किए गए स्थानों के बदलाव की जानकारी पेश की गई है। यह कहा गया है कि भारतीय नागरिकों के लिए जल्द ही सभी पासपोर्ट और अटेस्टेशन सेंटर के स्थान पर unified service centre लॉन्च किया जायेगा।

एक ही फैसिलिटी के अंदर दी जाएंगी सभी दूतावास की सेवाएं
भारतीय दूतावास के अनुसार पासपोर्ट संबंधी सभी सेवाएं एक ही फैसिलिटी के अंदर प्रदान की जाएंगी। अभी फिलहाल दी जा रही सेवाओं की बात करें तो BLS International के द्वारा पासपोर्ट और वीजा एप्लीकेशन की सेवाएं दी जाएंगी और IVS Global के द्वारा डॉक्यूमेंट अटेस्टेशन सेवाएं दी जाती हैं। वहीं कुछ सेवाएं भारतीय दूतावास के द्वारा दी जाती हैं।
लेकिन कुछ समय के बाद यह सारी सेवाएं एक ही स्थान पर दी जाएंगी। इससे प्रवासियों की टाईम की बचत होगी। इसके लिए वेबसाईट बनाना होगा। इस डैशबोर्ड की मदद से एप्लीकेशन की रियल टाइम डिटेल मिल सकेगी। यहां अपॉइंटमेंट के लिए कड़े डेडलाइन को भी तय किया गया है।





