ओमान में Muscat International Airport पर तीन एशियाई नागरिकता वाले प्रवासी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल सभी आरोपीय ओमान में अवैध काम करने के बाद भागने की कोशिश कर रहे थे जिस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीन एशियाई नागरिकता के विदेशी यात्रियों को किया गया है गिरफ्तार?
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों पर चोरी के बाद भागने का आरोप है। वह Mutrah के एक दुकान से सोने की ज्वैलरी चोरी कर भाग रहे थे। चोरी के बाद वह अपने देश वापस भागने की कोशिश में थे। भागने के दौरान ही पुलिस ने तीनों को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि आरोपियों को कस्टडी में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गलती के आधार पर उन्हें सजा दी जाएगी। विदेश में जाने वाले प्रवासियों को यह अक्सर सुझाव दिया जाता है कि उन्हें किसी भी तरह का अवैध काम नहीं करना चाहिए। ऐसा करना कानूनन अपराध है।