संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक जो सऊदी में उमराह पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं या विजिट वीजा पर Medina, Jeddah, या Taif जाने की प्लानिंग कर रहे हैं उन्हें टीकाकरण से जुड़े नियमों के बारे में जरूर जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। यूएई के Emirates Health Services (EHS) के द्वारा अपडेट जारी किया गया है।

टीकाकरण से जुड़े इन नियमों का पालन जरूरी
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इन तीर्थ यात्रियों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह पहले ही टीकाकरण कराएं। तीर्थ यात्री का यात्रा से करीब 10 दिन पहले टीका लेना काफी जरूरी है। लेटेस्ट हेल्थ गाइडलाइन के अनुसार तीर्थ यात्री का यात्रा से 10 दिन पहले meningitis vaccine लेना जरूरी है।
ध्यान रखें कि Quadrivalent Polysaccharide Vaccine की वैधता 3 साल की होती है। Conjugate Quadrivalent Vaccine की वैधता 5 साल की होती है। यात्रियों का Seasonal Influenza Vaccine भी जरूरी है। यात्रियों को यह सारी वैक्सीन प्राइवेट अस्पताल या क्लीनिक में दिया जाएगा।




