SAUDI में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इन सभी आरोपियों पर residency, labour और border security rules के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। Hajj 2025 से पहले नया अपडेट जारी कर दिया गया है।
कई प्रवासियों ने किया लेबर लॉ का उल्लंघन
बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा 4 जून से लेकर 9 जून के बीच जांच अभियान किया गया है। इस दौरान रेजिडेंसी वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 12,995 आरोपी, बॉर्डर नियमों के उल्लंघन पर 3,512 आरोपी और लेबर नियमों के उल्लंघन पर 1,900 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी संख्या में ऐसे आरोपियों के बारे में भी पता चला है जो सऊदी में अवैध तरीके से एंट्री की कोशिश कर रहे थे। इसमें 66% Ethiopian, 28% Yemeni और 6% दूसरी नागरिकता के थे।
इस तरह की गलती करने वाले आरोपी को 15 साल की जेल और SR1 million यानी कि करीब ₹2.3 crore के जुर्माने की बात कही गई है। इसके अलावा वाहन और प्रॉपर्टी को भी जब्त कर लिया जाएगा। मक्का और रियाद इलाके में 911 और वहीं बाकी इलाकों में 999 या 996 पर कॉल करके आरोपियों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।