भारत में करीब 1900 भारतीय तीर्थ यात्रियों को पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए वीजा मिल गया है। तीर्थ यात्री इससे काफी खुश हैं। उन्होंने कहा है कि वह पाकिस्तान में Gurdwara Nankana Sahib, Gurdwara Panja Sahib सहित कई और स्थानों पर भी भ्रमण कर सकेंगे।

10 दिनों का होगा यह ट्रिप
बताते चलें कि तीर्थ यात्रियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह 10 दिन का ट्रिप होगा जो कि 10 अप्रैल से शुरू हो चुका है। हाई कमीशन के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान सरकार के द्वारा 6500 से भी अधिक वीजा बैसाखी सेलिब्रेशन के लिए जारी किया गया है। पाकिस्तान हाई कमीशन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया X पर दी है।
दरअसल पाकिस्तान सरकार के द्वारा तीर्थ स्थलों को प्रमोट किया जा रहा है। भारतीय यात्री वहां पर स्थित तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। वहीं प्रधानमंत्री ने आने वाले त्योहारों को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए मन की बात में कहा था कि उन्हें बिहार, बंगाल, तमिल नाडू, गुजरात सहित कई राज्यों से चिट्ठी मिली है। उनके अनुसार अलग अलग राज्यों में अलग अलग त्यौहार जरूर मनाए जाते हैं लेकिन यह देश में एकता को प्रदर्शित करते हैं।
https://x.com/PakinIndia/status/1909191566410793052?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1909191566410793052%7Ctwgr%5E08ab905efc9f8a7fbbb1a86dd7ed26fc9aab4d65%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-1642127691502448766.ampproject.net%2F2502242315000%2Fframe.html





