सऊदी में उमराह तीर्थ यात्रियों की एंट्री अब बंद कर दी गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि आधिकारिक रूप से रविवार 13 अप्रैल 2025 से उमराह तीर्थ यात्रियों को एंट्री की अनुमति नहीं होगी। अब इस साल हज की तैयारियां शुरू की जाएंगी इसलिए यह फैसला लिया गया है।

लगाया जाएगा भारी जुर्माना
सऊदी आंतरिक मंत्रालय के द्वारा यह साफ साफ कहा गया है कि अगर कोई कंपनी या प्रतिष्ठान इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसपर SR100,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। यह कहा गया है कि अगर कोई प्रतिष्ठान वीजा एक्सपायर होने के बाद भी तीर्थ यात्री को वापस उसके देश भेजने में असफल रहता है और इसकी जानकारी नहीं देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
जितने भी तीर्थ यात्री ओवर स्टे कर रहे होंगे उनके हिसाब से ही कंपनियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। यानी की जीतने अधिक संख्या में तीर्थ यात्री ओवर स्टे करेंगे उसके हिसाब से आरोपी प्रतिष्ठान पर जुर्माना लगाया जाएगा।





