अगर आप UAE में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां का लेबर लॉ (कर्मचारी कानून) आपको जिंदगी के अहम मौकों पर सैलरी के साथ छुट्टी लेने का पूरा हक देता है — चाहे वो छुट्टी बीमार होने पर हो, फैमिली में नया बच्चा होने पर या एग्जाम देने के लिए।
कानून का नाम: Federal Decree Law No. 33 of 2021
इस कानून के तहत UAE की प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले हर कर्मचारी को 9 अलग-अलग तरह की छुट्टियां मिलती हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपको कौन-कौन सी छुट्टियां मिल सकती हैं:
1. सालाना छुट्टी (Annual Leave): हर साल 30 दिन की छुट्टी पक्की
अगर आपने कंपनी में एक साल पूरा कर लिया है तो आपको हर साल 30 दिन की छुट्टी सैलरी के साथ मिलेगी। 6 महीने से ऊपर काम करने वालों को हर महीने 2 दिन की छुट्टी का हक है।
2. हफ्ते में एक छुट्टी (Weekly Off): कम से कम एक दिन आराम जरूरी
हर हफ्ते कम से कम एक दिन की छुट्टी पक्की है। कुछ कंपनियां इससे ज्यादा छुट्टी भी देती हैं।
3. सरकारी छुट्टियां (Public Holidays): त्योहार और नेशनल डे पर छुट्टी के साथ सैलरी भी
त्योहार या सरकारी छुट्टी वाले दिन अगर आपको काम करना पड़े तो एक्स्ट्रा पैसा मिलना चाहिए। वरना पूरा दिन छुट्टी और सैलरी दोनों मिलती है।
4. बीमार होने पर छुट्टी (Sick Leave): साल में 90 दिन तक बीमार पड़ने पर छुट्टी का हक
-
पहले 15 दिन – पूरी सैलरी
-
अगले 30 दिन – आधी सैलरी
-
फिर 45 दिन – बिना सैलरी
अगर आप अभी प्रोबेशन पर हैं तो छुट्टी बिना सैलरी की मिल सकती है (डॉक्टर की रिपोर्ट होनी जरूरी है)।
5. मां-बाप बनने पर छुट्टी (Parental Leave): मम्मी-पापा दोनों को 5 दिन की छुट्टी
बच्चा होने पर मां और पापा दोनों को 5 दिन की सैलरी वाली छुट्टी मिलती है। इसे बच्चे के जन्म के 6 महीने के अंदर कभी भी लिया जा सकता है।
6. मातृत्व अवकाश (Maternity Leave): मम्मियों को 60 दिन की छुट्टी
-
45 दिन – पूरी सैलरी
-
15 दिन – आधी सैलरी
डिलीवरी से पहले 30 दिन पहले भी छुट्टी ली जा सकती है।
7. पढ़ाई के लिए छुट्टी (Study Leave): एग्जाम देने वालों को 10 दिन की छुट्टी हर साल
अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं और कंपनी में 2 साल से हैं, तो आपको साल में 10 दिन की छुट्टी मिलेगी।
8. किसी की मौत होने पर छुट्टी (Bereavement Leave): परिवार में दुख होने पर छुट्टी पक्की
-
पति/पत्नी की मौत – 5 दिन
-
माता-पिता, भाई-बहन, दादा-दादी, बच्चा – 3 दिन
9. लंबी छुट्टी (Sabbatical Leave): UAE नागरिकों को देश की सेवा के लिए छुट्टी
अगर आप UAE के नागरिक हैं तो देश की मिलिट्री सर्विस करने के लिए लंबी छुट्टी और सैलरी दोनों मिलती है।
निचोड़ में बात ये है कि:
UAE में नौकरी करने वालों को अब छुट्टी मांगने में डरने की जरूरत नहीं। चाहे बीमार हों, पढ़ाई कर रहे हों, या घर में कोई बड़ी घटना हो – कानून आपके साथ है और आपको सैलरी के साथ पूरा आराम करने का हक देता है।




